REET 2024 Level 1 Syllabus in Hindi PDF Download [Full]

REET 2024 LEVEL 1 SYLLABUS, REET 1st Level Syllabus PDF Download in Hindi, REET Syllabus 1st Level in Hindi.

REET 2024 Level 1 Syllabus के बारे में हमने शॉर्ट में अलग पोस्ट में डिस्कस किया था, आज हम REET Level 1 Full Syllabus PDF और सब्जेक्ट वाइज पूरे सिलेबस का एनालिसिस करेंगे।

राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक के पदों पर भर्ती हेतु राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानि रीट परीक्षा पास करना अनिवार्य है। अगर आपने रीट परीक्षा में भाग लेने का सोचा है और सरकारी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको रीट लेवल 1 पास करना ही होगा, इसके लिए आपको REET 2024 Level 1 Syllabus को पूरी तरह से समझना होगा। रीट लेवल 1 की तैयारी के लिए यह आवश्यक है कि REET 1st Level Syllabus को अच्छी तरह से खंडवार समझा जाए।

REET 2024 Level 1 Syllabus and Exam Pattern: An Overview

REET 2024 LEVEL 1 SYLLABUS के अनुसार REET 2024 Exam Pattern को हमने अलग से पोस्ट में विस्तार से बताया है। जिसमें आपने देखा होगा कि REET LEVEL 1 Syllabus अनुसार लेवल 1 में एक पेपर होगा। पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। इसके अलावा REET 2024 Level 1 Syllabus में 5 खंड होंगे।

  1. बाल विकास और शिक्षण विधियां
  2. भाषा 1 : जो भाषा अध्यापन के दौरान निर्देशन की भाषा होगी।
  3. भाषा 2 :भाषा प्रथम से भिन्न भाषा का चयन करना होगा।
  4. गणित
  5. पर्यावरण अध्ययन

आइए अब खंडवार और विषयवार REET 2024 Level 1 Syllabus को विस्तार से जानते हैं :-

REET 2024 Level 1 Syllabus : बाल विकास एवं शिक्षण विधियां

रीट लेवल 1 सिलेबस ( REET 2024 LEVEL 1 SYLLABUS) का पहला खंड है बाल विकास और शिक्षण विधियां। इस खंड से कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक होगा। इस बार बाल विकास और शिक्षण विधियां खंड से कुल 30 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। बाल विकास और शिक्षण खंड में बाल विकास, व्यक्तिगत विभिन्नताएं, व्यक्तित्व और बुद्धि महत्वपूर्ण टॉपिक शामिल है।

REET 2024 Level 1 Syllabus में बाल विकास और शिक्षण विधियां खंड का विस्तृत सिलेबस इस प्रकार है :-

बाल विकास

  • बाल विकास: वृद्धि एवं विकास की संकल्पना, विकास के विभिन्न आयाम एवं सिद्धांत, विकास को प्रभावित करने वाले कारक (विशेष रूप से परिवार एवं विद्यालय के सन्दर्भ में) एवं अधिगम से उनका संबंध।
  • वंशानुक्रम एवं वातावरण की भूमिका।

व्यक्तिगत विभिन्नताएं

  • व्यक्तित्व विभिन्नताएँ : अर्थ, प्रकार एवं व्यक्तिगत विभिन्नताओं को प्रभावित करने वाले कारक।
  • व्यक्तित्व: संकल्पना, प्रकार एवं व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारक। व्यक्तित्व का मापन
  • बुद्धि: संकल्पना, सिद्धान्त एवं इसका माप, बहुबुद्धि सिद्धांत एवं इसके निहितार्थ।

विविध अधिगमकर्ताओं की समझ (REET 2024 LEVEL 1 SYLLABUS)

  • पिछड़े, विभ्रांत, प्रतिभाशाली, सृजनशील, अलाभान्वित–वंचित, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे एवं अधिगम अक्षमता वाले बच्चे।
  • अधिगम में आने वाली कठिनाइयां।
  • समायोजन की संकल्पना एवं तरीके, समायोजन में अध्यापक की भूमिका।

अधिगम (REET 2024 LEVEL 1 SYLLABUS)

  • अधिगम का अर्थ एवं संकल्पना, अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक।अधिगम के सिद्धान्त एवं इनके निहितार्थ।बच्चे सीखते कैसे हैं।
  • अधिगम की प्रक्रियाएँ: चिंतन, कल्पना एवं तर्क।
  • अभिप्रेरणा एवं इसके अधिगम के लिए निहितार्थ।
  • पाठचर्या रूपरेखा – 2005 के सन्दर्भ में शिक्षण अधिगम की युक्ति, रचना एवं विधियाँ।
  • आकलन, मापन एवं मूल्यांकन का अर्थ एवं उद्देश्य, समत एवं सतत मूल्यांकन, उपलब्धि परीक्षण का निर्माण।
  • सीखने के प्रतिफल।
  • क्रियात्मक अनुसंधान।
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम – 2009 अध्यापक की भूमिका एवं दायित्व।

REET Level 1 Language 1 Syllabus PDF

REET Level 1 के सभी अभ्यर्थियों को हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, सिंधी, पंजाबी और गुजराती में से किसी एक भाषा का भाषा प्रथम के रूप में चयन करना होगा। यह वही भाषा होगी जिसमें कैंडिडेट टीचर बनने के बाद अध्यापन का माध्यम रखना चाहता है। जैसे अगर आप हिंदी माध्यम के अध्यापक बनना चाहते हैं तो आपको Language 1 के रूप में हिंदी का चयन करना है।

आप सभी की सहूलियत के लिए REET लेवल 1 भाषा प्रथम का सिलेबस PDF format में हमने अपलोड कर दिया है जो नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

REET 2024 Level 1 Syllabus Language 2

रीट लेवल 1 सिलेबस का तीसरा खंड है भाषा द्वितीय। सभी अभ्यर्थियों को भाषा प्रथम के अलावा एक और भाषा का चयन करना होगा। अभ्यर्थी हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, सिंधी, पंजाबी और गुजराती में से कोई एक भाषा का चयन भाषा द्वितीय खंड के लिए कर सकते हैं। लेकिन भाषा प्रथम ये भिन्न भाषा का चुनाव करना होगा। उदाहरण के लिए अगर आपने भाषा प्रथम के रूप में हिन्दी का चुनाव किया है तो भाषा द्वितीय के लिए उपर्युक्त में से हिन्दी को छोड़कर किसी अन्य भाषा का चुनाव करना होगा।

इसमें 30 अंकों के कुल 30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

रीट लेवल 1 भाषा द्वितीय का विस्तृत सिलेबस नीचे दिए गए लिंक से pdf के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

REET 2024 Level 1 Maths Syllabus in Hindi

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित की जा रही रीट परीक्षा के लेवल 1 में चतुर्थ खंड गणित से संबंधित है। गणित खंड में कुल 30 प्रश्न। पूछे जाएंगे। जो 30 अंकों के होंगे। किसी भी खंड में नकारात्मक अंकन नहीं किया जायेगा।

REET 2024 Level 1 Syllabus के अनुसार गणित खंड में पूर्ण संख्याएं, स्थानीय मान, गणितीय मूल संक्रियाएं, औसत, लाभ हानि, सरल ब्याज आदि व कुछ रेखागणित के टॉपिक पूछे जाएंगे।

रीट लेवल 1 में गणित का विस्तृत सिलेबस इस प्रकार है : –

  • एक करोड़ तक की पूर्ण संख्याएँ, स्थानीय मान, तुलना, गणितीय मूल संक्रियाएँ जोड़, बाकी, गुणा, भाग; भारतीय मुद्रा।
  • भिन्न की अवधारणा, उचित भिन्न, समान हर वाली उचित भिन्न की तुलना, मिश्रित भिन्न, असमान हर वाली उचित भिन्न की तुलना, भिन्न का जोड़, बाकी, अभाज्य और संयुक्त संख्याएँ, अभाज्य गुणनखंड, लघुतम समापवर्तक, महतम समापवर्तक।
  • ऐकीक नियम, औसत, लाभ-हानि, सरल ब्याज ।
  • समतल व वक्रतल, समतल व ठोस ज्यामितिय आकृतियाँ समतल ज्यामितीय आकृतियों की विशेषतायें बिन्दु, रेखा, किरण, रेखा खण्ड, कोण एवं उनके प्रकार।
  • लम्बाई, भार, धारिता, समय, क्षेत्रमापन एवं इनकी मानक इकाइयां एवं उनमें संबंध
  • वर्गाकार तथा आयतकार वस्तुओं के पृष्ठ तल का क्षेत्रफल एवं परिमाप।
  • गणित की प्रकृति एवं तर्क शक्ति, पाठ्यक्रम में गणित की महत्ता, गणित की भाषा, सामुदायिक गणित, आंकडो का प्रबंधन।
  • •औपचारिक एवं अनौपचारिक विधियों द्वारा मूल्यांकन, शिक्षण की समस्याएं, त्रुटि विश्लेषण एवं शिक्षण एवं अधिगम से संबंधित, निदानात्मक एवं उपराचारात्मक शिक्षण।
  • बहु विकल्प प्रश्नों का मापदण्ड कक्षा 1 से 5 तक के राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम एवं वर्तमान में प्रचलित सत्र 2021-22 पाठ्य पुस्तकों के आधार पर होगा, लेकिन कठिनाई का स्तर सैकण्डरी (कक्षा 10) तक की पाठ्य पुस्तकों का होगा।

REET Level 1 Syllabus : पर्यावरण अध्ययन

रीट लेवल 1 सिलेबस का पांचवां खंड पर्यावरण अध्ययन से संबंधित है। इस खंड में 30 अंकों के कुल 30 ही प्रश्न पूछे जाएंगे। पर्यावरण अध्ययन सिलेबस (REET Level 1 Environment Studies Syllabus) हिन्दी में नीचे दिया जा रहा है।

  • परिवार – आपसी संबंध, संयुक्त एवं एकल परिवार, सामाजिक बुराइयां (बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, चोरी), दुर्व्यसन (नशाखोरी, धूम्रपान) और इनके व्यक्तिगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणाम।
  • वस्त्र एवं आवास – विभिन्न ऋतुओं से पहने जाने वाले वस्त्र, घर पर वस्त्रों का रखरखाव, हस्तकरघा और पावरलूम, जीव जंतुओं के आवास, विभिन्न प्रकार के मानव आवास, आवास और निकटवर्ती स्थानों की स्वच्छता, आवास निर्माण हेतु विभिन्न प्रकार की सामग्री।
  • व्यवसाय – अपने परिवेश के व्यवसाय (कपड़े सिलना, बागवानी, कृषि कार्य, पशुपालन, सब्जी वाला आदि), लघु एवं कुटीर उद्योग, राजस्थान राज्य के मुख्य उद्योग एवं हस्तकला, उपभोक्ता संरक्षण की आवश्यकता, सहकारी समितियां।
  • हमारी सभ्यता, संस्कृति – राष्ट्रीय प्रतीक, राष्ट्रीय पर्व, राजस्थान के मेले एवं त्योहार, राजस्थान की वेशभूषा और आभूषण, राजस्थान खानपान, राजस्थान की वास्तुकला, राजस्थान के पर्यटन स्थल, राजस्थान की प्रमुख विभूतिया एवं गौरव, राजस्थान की विरासत (प्रमुख दुर्ग, महल, स्मारक), राजस्थान की चित्र कला, राजस्थान के लोक देवता।
  • परिवहन और संचार : यातायात और संचार के साधन, सड़क पर चलने और यातायात के नियम, यातायात के संकेत, संचार के साधनों का जीवन शैली पर प्रभाव।
  • अपने शरीर की देखभाल : शरीर के बाह्य अंग और उनकी साफ सफाई, शरीर के आंतरिक अंगों की सामान्य जानकारी, संतुलित भोजन की सामान्य जानकारी और इसका महत्व, सामान्य रोग (आंत्रशोध, अमिबायोसिस, मेटहीमोग्लोबिन, एनीमिया, फ्लोरोसिस, मलेरिया, डेंगू) उनके कारण और बचाव के उपाय, प्लस पोलियो अभियान।
  • सजीव जगत – पादपों और जंतुओं के संगठन के स्तर , सजीवो में विविधता, राज्य पक्षी, राज्य पुष्प, राज्य वृक्ष एवं राज्य पशु, संरक्षित वन क्षेत्रों एवं वन्य जीव (राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभ्यारण्य, बाघ संरक्षित क्षेत्र, विश्व धरोहर) की जानकारी, पादपों तथा जंतुओं की जातियों का संरक्षण, कृषि पद्धतियां।
  • जल – जल, वन, नमभूमि और मरुस्थल की मूलभूत जानकारी, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण एवं इनका नियंत्रण, जल के गुण, जल के स्रोत, जल–संरक्षण, राजस्थान के कलात्मक जल के स्रोत, जल प्रबंधन, राजस्थान में कलात्मक जल स्रोत, पेयजल एवं सिंचाई स्रोत।
  • हमारी पृथ्वी एवं अंतरिक्ष : सौर परिवार, भारत के अंतरिक्ष यात्री।
  • पर्वतारोहण – पर्वतारोहण में आने वाली कठिनाइयां और इनमें काम आने वाले औजार, भारत की प्रमुख महिला पर्वतारोही।
  • पर्यावरण अध्ययन के क्षेत्र एवं संकल्पना।
    • पर्यावरण अध्ययन का महत्व, समाकलित पर्यावरण अध्ययन, पर्यावरण शिक्षा के अधिगम सिद्धांत, पर्यावरण अध्ययन का विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के साथ अंतरसंबंध एवं क्षेत्र।
  • पर्यावरणीय शिक्षा शास्त्र– संकल्पना प्रस्तुतीकरण के उपागम, क्रियाकलाप, प्रयोग/प्रायोगिक कार्य, चर्चा। समग्र एवं सतत मूल्यांकन। शिक्षण सामग्री/सहायक सामग्री, शिक्षण की समस्याएँ, सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी।
  • बहु विकल्प प्रश्नों का मापदंड कक्षा 1 से 5 तक के राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पाठ्य पुस्तकों एवं पाठ्य वस्तु के आधार पर होगा, लेकिन कठिनाई का स्तर माध्यमिक (कक्षा 10) तक की पाठ्य पुस्तकों का होगा।

Rajasthan REET Exam 2024 Level 1 Syllabus को विस्तार से हमने ऊपर बताया है। इसके अलावा आप राजस्थान REET 2024 Level 1 Syllabus PDF in Hindi नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान REET 2024 Level 1 Syllabus के बारे में आपका कोई सवाल हो तो आप कमेंट कर सकते हैं।

2 thoughts on “REET 2024 Level 1 Syllabus in Hindi PDF Download [Full]”

Leave a Comment